Saturday, April 25, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सहरसा अस्पताल का ऑर्थो ओटी दो महीने बाद भी अधूरा:उपकरण की कमी, मरीजों को ऑपरेशन के लिए टाला जा रहा, अब तक सिर्फ 5-6 सर्जरी


सहरसा के सदर अस्पताल में ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन थिएटर (ओटी) का संचालन उद्घाटन के दो माह बाद भी प्रभावी नहीं हो पा रहा है। 26 दिसंबर को अत्याधुनिक C-Arm मशीन का शुभारंभ किया गया था, लेकिन बुनियादी संसाधनों की कमी के कारण मरीजों को इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, ऑर्थोपेडिक ओटी में आवश्यक मॉनिटर और एनेस्थीसिया से जुड़े उपकरण पर्याप्त नहीं हैं। अस्पताल में केवल एक एनेस्थेटिक डॉक्टर पदस्थापित हैं, जिन्हें जनरल ओटी, मेटरनिटी ओटी और ऑर्थो ओटी तीनों की जिम्मेदारी संभालनी पड़ती है। इस स्थिति के कारण हड्डी रोग से संबंधित ऑपरेशन नियमित रूप से नहीं हो पा रहे हैं। मरीजों को ऑपरेशन के लिए लगातार नई तारीखें दी जा रही हैं। गोली लगने जैसे मामलों का सटीक इलाज संभव
मरीजों का कहना है कि उन्हें ऑपरेशन के लिए “आज-कल” कहकर टाल दिया जाता है। इस मजबूरी में कई मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है, जहां एक फ्रैक्चर ऑपरेशन पर 25 से 30 हजार रुपए तक का खर्च आता है। आरण निवासी फुरती लाल यादव ने बताया कि हाथ टूटने के बाद उन्हें ऑपरेशन के लिए सदर अस्पताल में परेशानी हो रही है। उन्हें ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के कुर्मी रोज आजकल की तारीख दे रहे हैं। गौरतलब है कि C-Arm मशीन की मदद से मामूली से लेकर जटिल फ्रैक्चर, सड़क दुर्घटना में घायल और गोली लगने जैसे मामलों का सटीक इलाज संभव है। यह तकनीक कम चीरा लगाकर स्क्रीन पर हड्डियों की स्थिति देखकर ऑपरेशन करने में सहायक है, जिससे समय की बचत होती है और सफलता दर बढ़ती है। पांच-छह ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन ही हो सके
इन आधुनिक सुविधाओं के बावजूद, पिछले दो माह में सदर अस्पताल में महज पांच-छह ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन ही हो सके हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञों का मानना है कि यदि एनेस्थीसिया डॉक्टरों की संख्या बढ़ाई जाए और ओटी में आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएं, तो जिले के मरीजों को इलाज के लिए बाहर रेफर करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सहरसा सिविल सर्जन राज नारायण प्रसाद ने कहा कि मामले में जल्द ही व्यवस्था को ठीक किया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles