Tuesday, July 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सहरसा में अवैध वसूली पर प्रशासन का एक्शन:ई-रिक्शा चालकों से वसूली के आरोप में 5 युवक हिरासत में


सहरसा में ई-रिक्शा और टेम्पो चालकों से अवैध वसूली की लगातार शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। एक संयुक्त छापेमारी अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों से पांच युवकों को हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई उप विकास आयुक्त (डीडीसी) गौरव कुमार के नेतृत्व में की गई। अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी सुजीत वर्णवाल, सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) श्रेयांश तिवारी और सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) आलोक कुमार सहित कई अधिकारी व पुलिसकर्मी शामिल थे। संयुक्त टीम ने शहर के सर्वा ढाला, कचहरी चौक, शिवपुरी ढाला, रिफ्यूजी कॉलोनी, स्टेशन रोड और चांदनी चौक जैसे प्रमुख स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान कई संदिग्धों से पूछताछ की गई, जिससे शहर के कुछ हिस्सों में अफरा-तफरी का माहौल भी देखा गया। डीडीसी गौरव कुमार ने बताया कि प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग अनाधिकृत रूप से ई-रिक्शा और टेम्पो चालकों से जबरन पैसे वसूल रहे हैं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त टीम का गठन किया गया था। उन्होंने आगे बताया कि अभियान के दौरान कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। यदि अवैध वसूली में उनकी संलिप्तता पाई जाती है, तो संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जानकारी के अनुसार, हिरासत में लिए गए युवकों को कोर्ट परिसर चौक, स्टेशन चौक और सर्वा ढाला के आसपास से पकड़ा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक परिवहन चालकों से किसी भी प्रकार की अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में भी ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा, ताकि चालक बिना किसी दबाव और भय के अपना रोजगार कर सकें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles