Sunday, June 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सहरसा में गिरे हाई वोल्टेज तार से नाबालिग की मौत:सुबह-सुबह खेत जाते वक्त हादसा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, 20 हजार सहायता राशि मिली


सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के तरियामा गांव में सोमवार को एक हादसे मे 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी। मौत से आक्रोशित लोगो ने हंगामा किया। खेत जाते समय 12 वर्षीय बलवीर कुमार की हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बलवीर सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र तरियामा वार्ड संख्या 11 निवासी संजय सादा का पुत्र था। जानकारी के अनुसार, बालवीर सुबह अपने घर से खेत की ओर जा रहा था। रास्ते में पहले से गिरे हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से उसे करंट लग गया और वह घटनास्थल पर ही गिर पड़ा। आसपास मौजूद बच्चों ने तुरंत ग्रामीणों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद गांव में भारी भीड़ जमा हो गई। हाई वोल्टेज तार कई दिनों से खेत में गिरा हुआ था
घटना की सूचना मिलने पर सिमरी बख्तियारपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार और दारोगा अमरजीत कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया। इस हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों ने आरोप लगाया कि संबंधित हाई वोल्टेज तार कई दिनों से खेत में गिरा हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत विद्युत विभाग को बार-बार की गई थी, लेकिन किसी भी अधिकारी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण ही एक मासूम की जान चली गई। 20 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई
विद्युत विभाग के अधिकारियों के देर से पहुंचने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बख्तियारपुर और बनमा इटहरी थाना की पुलिस को बुलाना पड़ा। बाद में सिमरी बख्तियारपुर के एसडीएम आलोक राय के निर्देश पर बीडीओ जयकिशन सहित विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। साथ ही मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत मृतक की दादी पबिया देवी को तत्काल 20 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई। बलवीर अपने परिवार का इकलौता सहारा था, और इस हादसे से परिवार गहरे सदमे में है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles