Thursday, July 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सहरसा में जमीन विवाद में फायरिंग, मछली व्यवसायी घायल:गौसपुर में निर्माण कार्य के दौरान 5 हमलावरों ने बरसाईं गोलियां


सहरसा के सलखुआ थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में एक मछली व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान नगर परिषद वार्ड संख्या 20, आजादनगर गंज निवासी 26 वर्षीय राजा कुमार के रूप में हुई है। उन्हें सहरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मछली व्यापारी को गार्डन में गोली लगी है जिसका सहरसा के निजी अस्पताल में इलाज जारी है। हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के समय दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच हमलावर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए मौके से गुजरे। इसी दौरान एक गोली गौसपुर चौक के समीप अपनी मछली की दुकान पर मौजूद राजा कुमार को लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह गोलीबारी सलखुआ थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव निवासी राम सोगारथ यादव और सौर बाजार के नादो पंचायत अंतर्गत खेड़ा गांव निवासी अशोक यादव के बीच चल रहे पुराने जमीन विवाद का परिणाम है। घटना के समय राम सोगारथ यादव अपनी विवादित जमीन पर मकान निर्माण के लिए पाइलिंग का काम करवा रहे थे। तभी हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसकी चपेट में राजा कुमार आ गए। मौके से तीन खाली कारतूस बरामद घटना की सूचना मिलते ही सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। एसडीपीओ ने युवक को गोली लगने की पुष्टि करते हुए बताया कि मौके से तीन खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए त्वरित कार्रवाई कर रही है। इस बीच, स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह भी घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित परिवार व स्थानीय लोगों से मिलकर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles