Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सहरसा में ट्रैक्टर का टायर फटा,गैरेज मैकेनिक की मौत:सिर में रिम लगने से तोड़ा दम,परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल


सहरसा के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर का टायर फटने से एक गैरेज मैकेनिक की मौत हो गई। यह घटना शनिवार देर शाम हुई। मृतक की पहचान लगमा पंचायत के नवटोलिया वार्ड नंबर 3 निवासी 33 वर्षीय कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्रवाई मे जुटी है। कृष्ण कुमार रामदेव यादव के पुत्र थे और दो भाइयों में सबसे बड़े थे। वह सहरसा-महेशखुट मुख्य मार्ग पर लगमा चौक के पास पिछले तीन-चार वर्षों से गैरेज चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनके दो पुत्र हैं, 7 वर्षीय प्रिंस कुमार और 5 वर्षीय पीयूष कुमार। कृष्ण कुमार के मामा विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार देर शाम कृष्ण अपने गैरेज पर ही थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर का टायर अचानक फट गया। टायर का रिम उछलकर सीधे कृष्ण कुमार के माथे में जा लगा, जिससे उनका ब्रेन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो चुकी थी। इस दुखद खबर से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। सहरसा सदर थाना के थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles