Tuesday, May 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सहरसा में डिवाइडर से टकराई बाइक, मजदूर की मौत:दुर्गापुर की ओर बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहा था


सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग पर दुर्गापुर के पास एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय मजदूर राकेश कुमार की मौत हो गई। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी, जिसके बाद इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शुक्रवार को शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। यह घटना तब हुई जब राकेश कुमार दुर्गापुर की ओर बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे थे। वापसी के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया था घायल राकेश को तत्काल सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया था। मृतक की पहचान बिहरा थाना अंतर्गत पंचगछिया वार्ड नंबर 3 निवासी स्वर्गीय लक्ष्मण महतो के पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है। गांव में मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे राकेश अपने दो भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी शादी दो साल पहले हुई थी और उनकी एक साल की दुधमुंही बेटी है। वह गांव में मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार दोपहर सहरसा के एक निजी क्लिनिक में राकेश कुमार की मौत हो गई। राकेश की मौत की सूचना सहरसा सदर थाने को दी गई। सहरसा सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles