Friday, June 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सहरसा में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान:नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक


सहरसा में शुक्रवार को मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध व्यापार के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन और मद्य निषेध विभाग के सौजन्य से विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन कर लोगों को नशे के गंभीर दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया गया। जागरूकता अभियान के तहत सहरसा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, भेड़धरी चौक और बैजनाथपुर जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से राहगीरों और स्थानीय लोगों का ध्यान आकर्षित किया। नुक्कड़ नाटकों में पारंपरिक गीत-संगीत के माध्यम से नशे के कारण होने वाले सामाजिक बिखराव और बुराइयों को दर्शाया गया। कलाकारों ने बताया कि नशे की लत कैसे स्वास्थ्य को बर्बाद करती है और परिवारों को आर्थिक व सामाजिक रूप से तबाह कर देती है। दर्शकों से नशे से दूर रहने और नशा मुक्त समाज बनाने में सहयोग की अपील की गई। इस अभियान के दौरान मद्य निषेध विभाग के अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे। मद्य निषेध निरीक्षक संजीत कुमार और सहायक अवर निरीक्षक (मद्य निषेध) महेश कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने लोगों को संबोधित किया। अधिकारियों ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी और सेवन को समाप्त करने के लिए जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर नुक्कड़ नाटक देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और यात्री उमड़ पड़े। लोगों ने इस पहल की सराहना की और स्वयं को मादक पदार्थों से दूर रखने का संकल्प लिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles