Tuesday, April 28, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सहरसा में बाइक की टक्कर से महिला की मौत:उज्जैन में मजदूरी करता है पति, हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार


सहरसा में अज्ञात बाइक सवार की टक्कर से महिला की मौत हो गई। घटना सलखुआ थाना क्षेत्र की है। मृतका की पहचान कोपरिया पंचायत निवासी भूपेंद्र यादव की पत्नी सोनी देवी(38) के रूप में हुई है। सोनी देवी दो बच्चों की मां थीं, जिनमें एक 10 साल की बेटी और एक 9 साल का बेटा शामिल है। उनके पति मध्य प्रदेश के उज्जैन में मजदूरी करते हैं। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मवेशियों के लिए लेने गई थी चारा मृतका के भतीजे दीपक कुमार ने बताया कि सोमवार को सोनी देवी अपनी मवेशियों के लिए चारा लेने खेत गई थीं। घास का गट्ठर लेकर घर लौटते समय सलखुआ थाना क्षेत्र के हथड़ा मोर के पास एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद महिला खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। जब तक उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रयास किया जाता, उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना सलखुआ थाने को दी गई। सलखुआ थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हुई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles