Sunday, April 26, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सहरसा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, FSL ने जुटाए सबूत:दाह संस्कार की तैयारी थी, पुलिस के पहुंचते ही ससुराली फरार; हत्या का आरोप


सहरसा के बनगांव थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पति चार महीने पहले ही दिल्ली लौटा था गांव मृतका की पहचान बनगांव थाना क्षेत्र के चैनपुर वार्ड संख्या-13, भागवत टोला निवासी सोनू कुमार झा की 32 वर्षीय पत्नी पूजा कुमारी उर्फ सोनी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतका के पति सोनू कुमार दिल्ली में एक निजी कंपनी में मजदूरी करते हैं और घटना के समय वहीं मौजूद थे। वे चार महीने पहले ही गांव से दिल्ली लौटे थे। पूजा के माता-पिता का कई वर्ष पहले ही निधन हो चुका है। मृतका के भाई बोला-फोन पर मिली मौत की सूचना मृतका के भाई सोनू कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर फोन पर बहन की मौत की सूचना मिली। सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल बनगांव थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। वहीं, मृतका के चाचा संजय कुमार झा ने बताया कि प्रारंभ में गांव में पूजा द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात कही गई थी, लेकिन जब वे घर पहुंचे तो ससुराल के सभी सदस्य फरार मिले, जिससे संदेह और गहरा गया। थानाध्यक्ष ने कहा-युवती का शव घर से बरामद, कार्रवाई जारी बनगांव थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवती की हत्या कर शव का जल्दबाजी में दाह संस्कार करने की तैयारी की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो युवती का शव घर में ही मिला, जबकि ससुराल पक्ष के लोग वहां से फरार थे। घटनास्थल पर एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles