Thursday, August 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सहरसा में 2 बाइक की टक्कर में किसान की मौत:पत्नी के साथ ससुराल जाने के दौरान हादसा, गंभीर चोटों के कारण तोड़ा दम


सहरसा में बुधवार देर शाम 2 बाइक की टक्कर से किसान की मौत हो गई। घटना सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में भौड़ा चौक के पास हुई। मृतक की पहचान बलवाहाट थाना क्षेत्र के सोनपुरा बसंतपुर वार्ड नंबर चार निवासी स्वर्गीय हुकुमलाल यादव के बेटे दीप नारायण यादव(55) के रूप में हुई है। दीप नारायण यादव अपनी पत्नी के साथ सोनपुरा स्थित अपने घर से कोपरिया के बनकटी स्थित ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान भौड़ा के पास सामने से आ रही एक अज्ञात मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। गंभीर चोटों के कारण तोड़ा दम इस हादसे में दीप नारायण यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद अज्ञात बाइक चालक फरार हो गया। दुर्घटना के बाद, मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल दीप नारायण यादव को तुरंत सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन शरीर पर गंभीर चोटों के कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। इलाज के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई। अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि घायल के शरीर पर कई गंभीर चोटें थीं। उनकी स्थिति अत्यंत गंभीर थी, और उपचार के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है दीप नारायण यादव खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके निधन से परिवार में शोक छा गया है। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बख्तियारपुर थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और घटना की विस्तृत जांच के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles