Sunday, June 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सहरसा में 2 भाइयों के विवाद में चली गोली:एक युवक गंभीर रूप से घायल, सफल हुआ ऑपरेशन


सहरसा सदर थाना क्षेत्र के सिसई अगवानपुर में आपसी विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल युवक को गांधी पथ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसका सफल ऑपरेशन किया। घायल युवक की पहचान अगवानपुर निवासी अशोक यादव के 32 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके में दो भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट और गोलीबारी तक पहुंच गया। इसी दौरान वहां मौजूद विपिन कुमार को कमर के पास गोली लग गई। घटनास्थल पर पहुंचे SDPO गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया, साक्ष्य जुटाए और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दो पक्षों के आपसी विवाद में गोली चलने से एक व्यक्ति घायल हुआ है। उन्होंने कहा, “प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी रंजिश और विवाद का लग रहा है। जानकारी मिली है कि दो भाइयों के बीच हुए विवाद में चली गोली वहां मौजूद तीसरे व्यक्ति को लग गई।” अस्पताल सूत्रों के अनुसार, घायल विपिन का ऑपरेशन सफल रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मरीज के पूरी तरह होश में आने के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा। पुलिस फिलहाल मामले की गहन छानबीन कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles