![]()
सहरसा रेलवे स्टेशन पर स्थित विशेष समपार फाटक संख्या-31 (एलसी संख्या-31 स्पेशल) को बंद करने के लिए बुधवार, 15 जुलाई को छह घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस ब्लॉक के कारण ट्रेनों के परिचालन में बड़े बदलाव किए गए हैं। इस दौरान कई महत्वपूर्ण ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि कुछ के मार्ग में बदलाव, समय-पुनर्निर्धारण और आंशिक समापन किया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांच लें। 15 जुलाई को ये पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी
55521 त्रिवेणीगंज–सहरसा पैसेंजर, 55523 सहरसा–समस्तीपुर पैसेंजर, 55566 समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर, 75287 सहरसा–समस्तीपुर पैसेंजर और 55570 सहरसा–पूर्णिया कोर्ट पैसेंजर। इसके अतिरिक्त, रेक लिंक के अभाव में 75211 समस्तीपुर–सोनपुर पैसेंजर भी रद्द रहेगी। परिचालन को सुचारू रखने के लिए कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते में नियंत्रित कर चलाया जाएगा। इनमें पुणे–सुपौल एक्सप्रेस (11401) बरौनी जंक्शन से मानसी जंक्शन के बीच 120 मिनट (2 घंटे) नियंत्रित की जाएगी। सियालदह–सहरसा एक्सप्रेस (13169) पूर्णिया कोर्ट से बैजनाथपुर के बीच 90 मिनट नियंत्रित रहेगी। समस्तीपुर–सहरसा मेमू (63350) भगवानपुर देसुआ से मानसी जंक्शन के बीच 90 मिनट रोकी जाएगी, जबकि राजेंद्र नगर टर्मिनल–सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस (13228) मानसी जंक्शन से सोनबरसा कचहरी के बीच 45 मिनट नियंत्रित रहेगी। कुछ ट्रेनों के समय में भी पुनर्निर्धारण किया गया है। सहरसा–दौरम मधेपुरा मेमू (63359) सहरसा से अपने निर्धारित समय से 60 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी। पूर्णिया कोर्ट–अमृतसर एक्सप्रेस (14617) अपने निर्धारित समय से 300 मिनट (5 घंटे) की देरी से रवाना होगी। इन ट्रेनों के मार्गों में बदलाव (डायवर्जन) किया गया आनंद विहार टर्मिनल–पूर्णिया कोर्ट विशेष ट्रेन (05580) अब न्यू झाझा जं.–सरायगढ़–नरपतगंज–फारबिसगंज–अररिया जंक्शन–पूर्णिया–पूर्णिया कोर्ट के रास्ते चलेगी। जयनगर–मनिहारी एक्सप्रेस (15284) सीतामढ़ी–सरायगढ़–फारबिसगंज–अररिया जंक्शन–पूर्णिया–पूर्णिया कोर्ट होकर चलेगी। सुपौल–नई दिल्ली विशेष ट्रेन (30471) बैजनाथ अंधौली–न्यू झाझा जं.–निर्मली–सीतामढ़ी–दरभंगा–समस्तीपुर–बछवाड़ा के रास्ते चलाई जाएगी। आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ वाली ट्रेनों में पूर्णिया–सहरसा पैसेंजर (75261) को दौरम मधेपुरा स्टेशन पर ही समाप्त कर दिया जाएगा। लहेरियासराय–सहरसा मेमू (63379) का समापन पंचगछिया स्टेशन पर किया जाएगा। वहीं, सहरसा–लहेरियासराय मेमू (63382) सहरसा के बजाय पंचगछिया स्टेशन से ही शुरू होकर लहेरियासराय जाएगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली इस असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है। अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए रेलवे की हेल्पलाइन, पूछताछ खिड़की या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) ऐप के जरिए अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेकर ही घर से निकलें।


