Sunday, July 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सांसद-विधायक और गैंगस्टर विवाद थाना पहुंचा:विधायक की शिकायत पर सांसद ढुलू व प्रिंस खान पर एफआईआर


निरसा के माले विधायक अरुप चटर्जी ने शनिवार को निरसा थाने में धनबाद सांसद ढुलू महतो और गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत में अरुप ने दावा किया कि राजनीतिक कारणों से सांसद ने प्रिंस का इस्तेमाल कर उन्हें धमकी दिलवाई। तीन जुलाई को उनके मोबाइल पर वॉट्सऐप कॉल और मैसेज के माध्यम से प्रिंस खान ने उनसे रंगदारी मांगी। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में कहा गया है कि सांसद ढुलू महतो अपने प्रतिद्वंद्वियों को धमकाने के लिए प्रिंस का इस्तेमाल करते रहे हैं। इसके पहले ढुलू के कहने पर प्रिंस ने विधायक रागिनी सिंह, सरयू राय के अलावा पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल और व्यवसायी कृष्ण अग्रवाल को भी धमकी दी थी। इन मामलों के पुलिस केस दर्ज हैं। उन्होंने पुलिस से आग्रह किया कि जांच प्रिंस खान और ढुलू महतो के आपसी संबंधों को केंद्र में रखकर भी की जानी चाहिए। विधायक का आरोप : ढुलू के कोयले का कच्चा चिट्‌ठा खोला तो प्रिंस खान को सामने किया आवेदन में विधायक ने कहा कि उनके पिता की हत्या कोयला माफिया ने की थी। वर्तमान में कोयला माफिया का संरक्षण सांसद ढुलू महतो कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में कई राजनीतिक मुद्दों को लेकर उन्होंने सांसद के विरुद्ध तथ्यात्मक साक्ष्य पेश किए थे, जिनमें बाघमारा में उनके संरक्षण में चल रही अवैध कोयला खदानों, तस्करी के कोयले का इस्तेमाल होने वाले हार्डकोक भट्ठों के मालिकों का खुलासा किया था। कुख्यात प्रिंस के साथ संबंधों का भी जिक्र था। इस कारण सांसद ने प्रिंस का इस्तेमाल मेरे खिलाफ किया। ढुलू का दावा: प्रिंस ने मुझसे भी रंगदारी मांगी सांसद ढुलू महतो ने कहा कि उनसे भी प्रिंस खान ने रंगदारी मांगी है। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए ढुलू ने कहा- रंगदारी को लेकर प्रिंस उन्हें पहले भी दो-तीन बार धमका चुका है। ताजा धमकी 1 जुलाई को दी है। प्रिंस ने उन्हें वॉट्सऐप और वीडियो कॉल कर कहा कि रंगदारी देनी होगी, वरना जान गंवानी होगी। इसकी सूचना स्थानीय थाना, डीजीपी, एसएसपी व जिला प्रशासन को दी थी। इधर, वासेपुर में प्रिंस के जिम-ऑफिस पर चला बुलडोजर धनबाद पुलिस ने शनिवार को प्रिंस खान के वासेपुर स्थित कमर मखदुमी रोड स्थित अवैध निर्माण को बुलडोजर से ढहा दिया। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में तीन डीएसपी और 6 थानेदारों के साथ पुलिस ढोल-नगाड़ों के साथ प्रिंस के आवास पहुंची। घर के सामने बने जिम व ऑफिस पर बुलडोजर चलाया। यह वही जगह है, जहां प्रिंस दरबार लगाता था और विरोधियों को सजा देता था। इस भवन का नक्शा भी पास नहीं था।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles