Thursday, July 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सामान्य वर्षापात से काफी कम है बारिश की स्थिति…17 जुलाई से तेज बारिश की जताई गई है संभावना


भास्कर न्यूज|लोहरदगा जिले में जुलाई माह आधा बीत चुका है बावजूद बारिश की स्थिति अबतक बेहतर नहीं हुई है। बीते दो दिनों से बारिश नहीं हुई है। इस बीच बुधवार को मानसून की सुस्ती के बीच दोपहर में थोड़ी बहुत बूंदाबांदी बारिश हुई। जो थोड़ी देर के लिए रही। पुनः देर शाम 7 बजे तक आसमान में सिर्फ बादल बना रहा। बीते एक सप्ताह से रुक-रुक कर हो थी बारिश और हवाओं से मौसम पूरी तरह राहतमय तो हो गई है। परंतु किसानों के लिए हर एक बीतता दिन निराशा की ओर ले जा रहा है। अबतक जिले में मात्र 11 प्रतिशत धनरोपनी कार्य हो सकी है। वह भी वैकल्पिक व्यवस्था के तहत। कई खेतों में यह देखा गया कि जिस स्थान में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत धानरोपनी कार्य की गई है उसके आसपास के ताड़ बारिश नहीं होने के कारण जंगली घासो से पटा पड़ा है। बीते कुछ दिनों तक जहां मानसून की बेरुखी के कारण उमस भरी गर्मी से लोग बेचैन थे, उन्हें काफी राहत हुई है तो वही दूसरी ओर बारिश और तेज हवाओं से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चौपट रह रही है। नगर परिषद के अनदेखी के वजह से नालियों का पानी सड़कों पर बहने से लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। नालियों में पानी जमने से मच्छरों का प्रकोप शहरी क्षेत्र में बढ़ गया है। इस दिशा में कारण पूरा करने के लिए मन भर में एकआध दिन फोग मशीन चलाया जाता है। इधर अब भी सामान्य वर्षापात से काफी कम बारिश होने के कारण किसानों के चेहरे पर निराशा देखने को मिल रही है। इधर सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राजेश भगत ने कहा कि अभी बारिश शुरू होते हैं तरह-तरह के कीड़े मकोड़े पनपने लगे है। ऐसे में लोगों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। बारिश के क्रम में इंफेक्शन का खतरा अधिक बढ़ जाता है। बारिश में गर्म भोजन व बाहरी खान-पान से भी बचने की आवश्यकता है। बरसात के शुरू होते ही अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। इधर दोपहर पूर्व धूप रहने से उमस लग रही है। जिससे बारिश के बाद राहत मिली। विभाग ने बताया कि अभी तक मात्र 20 से 21 प्रतिशत ही बीड़ा तैयार हो पाया है। आगे यदि बारिश बेहतर होती है तो अगस्त माह में धनरोपनी कार्य जोर पकड़ेगी। अगले 14 जुलाई से एक बार फिर बारिश सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। जिस क्रम में प्रत्येक दिन दोपहर बाद दिन में बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी रहेगी। फिलहाल जिले का अधिकतम तापमान अब 30 डिग्री से ऊपर नहीं जाएगा। जुलाई के बाद अगस्त में भी तापमान 29 से 32 डिग्री तक रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान दिन का तापमान 30 से 31 डिग्री तक रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles