पत्थलगडा|सिंघानी पंचायत मुख्यालय तक जाने वाली सड़क का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लेम्बोइया के बलथरवा बागी से सिंघानी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण कई बार आंदोलन कर चुके हैं। इसके बावजूद अब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर सांसद, विधायक समेत जिला प्रशासन के अधिकारियों को कई बार ज्ञापन और आवेदन सौंपे गए हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। बरसों से जर्जर सड़क के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है।

