Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सिंचाई विभाग के मौसमी कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना:भोजपुर-रोहतास के 300 से अधिक कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, एक ने कहा- कर्ज लेकर पत्नी का कराया ऑपरेशन


वेतन भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त बिहार राज्य सिंचाई विभाग मौसमी कर्मचारी यूनियन ने सोमवार को आरा समाहरणालय स्थित बदोबस्त कार्यालय के समीप अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरना में भोजपुर और रोहतास जिले के करीब 300 से अधिक कर्मचारी शामिल हुए, जिन्होंने बिहार सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जताई। कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है धरनास्थल पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि वेतन के अभाव में कई परिवारों की स्थिति बेहद खराब हो गई है। किसी के घर इस बार होली का त्योहार फीका रहा, तो कोई पत्नी के इलाज के लिए कर्ज लेने को मजबूर है। कर्मचारियों ने कहा कि नियमित वेतन भुगतान, स्थायीकरण और अन्य लंबित मांगों को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। 5 महीने का भुगतान लंबित, सिर्फ 2 महीने का ही दिया जिला सचिव इम्तियाज भारती ने कहा कि 1 जून से 31 अक्टूबर तक खरीफ ड्यूटी के तहत कर्मचारियों का 5 महीने का भुगतान बनता है, लेकिन केवल 2 महीने का वेतन दिया गया है और 3 महीने का भुगतान अब तक रोक कर रखा गया है। वहीं 20 दिसंबर से 20 मार्च तक रबी ड्यूटी का भी पूरा भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि होली और ईद जैसे महत्वपूर्ण पर्व बीत जाने के बावजूद भी अधिकारियों की लापरवाही के कारण कर्मचारियों को उनका हक नहीं मिल पाया है। यह कर्मचारियों के खून-पसीने की कमाई है, और जब तक बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस धरने में भोजपुर और रोहतास जिले के सैकड़ों कर्मचारी शामिल हैं। कर्मचारी ने कहा- ब्याज पर कर्ज लेकर पत्नी का ऑपरेशन कराया कर्मचारी चंदन कुमार ने अपनी दर्द बताते हुए बताया कि पिछले 5 महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। उन्होंने अपनी पत्नी मनीता देवी के बच्चेदानी के ऑपरेशन के लिए 10 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज लेकर इलाज कराया। उन्होंने कहा कि गंभीर परिस्थिति में भी उन्हें अपने ही मेहनत की कमाई के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है, लेकिन कोई भी अधिकारी उनकी सुनवाई करने को तैयार नहीं है। उन्होंने सरकार से अपील की कि गरीब कर्मचारियों की समस्याओं पर तुरंत ध्यान दिया जाए और बकाया वेतन का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। यूनियन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक यह धरना जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से जल्द हस्तक्षेप कर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles