Sunday, May 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सिजुलता पंचायत में गौड़ सेवा संघ की समीक्षा बैठक में वार्षिक कैलेंडर किया गया तैयार


भास्कर न्यूज| राजनगर गौड़ सेवा संघ की केन्द्रीय समिति की बैठक रविवार को राजनगर प्रखण्ड अन्तर्गत बड़ा सिजुलता पंचायत सचिवालय में स्टेरिंग कमेटी के चेयरमैन मारकंड महाकुड़ की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में विगत 23 जनवरी 26 को सम्पन्न हुई। संकल्प दिवस की समीक्षा को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान केंद्रीय अध्यक्ष पितोवास प्रधान द्वारा संकल्प दिवस पर हुए आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने संकल्प दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय, जिला, प्रखण्ड, पंचायत कमेटी के समस्त पदाधिकारियों एवं सामाज के महिला एवं पुरुषों की उपस्थिति के लिए उनका आभार प्रकट करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। बैठक में वर्ष का वार्षिक कैलेंडर तैयार किया गया। इसके अलावे अन्य विषय पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के अंत में गौड़ सेवा संघ के सक्रिय सदस्य स्व.अश्वनी प्रधान के दिवंगत आत्मा शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। मौके पर गौड़ सेवा संघ केंद्रीय समिति के अध्यक्ष पितोवास प्रधान, महासचिव भास्कर महाकुड मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles