Saturday, June 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर अलर्ट लखीसराय पुलिस:होटलों और लॉजों में चला सघन जांच अभियान, अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र-पहचान पत्रों का किया गया सत्यापन


केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा को सफल, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त कराने के लिए जिला पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी, नकल या अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में कबैया थाना पुलिस ने बुधवार को शहर के विभिन्न होटलों और लॉजों में सघन जांच अभियान चलाया। पुलिस टीम ने कई होटलों में पहुंचकर वहां ठहरे अभ्यर्थियों और अन्य लोगों की जांच-पड़ताल की। होटलों में ठहरे अभ्यर्थियों की हुई जांच कबैया थाना पुलिस की टीम ने शहर के प्रमुख होटलों में जाकर रजिस्टर, पहचान पत्र और अन्य दस्तावेजों की जांच की। पुलिस ने सरयुग होटल, शांति इन सहित कई अन्य होटलों में पहुंचकर वहां ठहरे लोगों की जानकारी ली। इस दौरान होटल संचालकों से कमरे में ठहरे लोगों की पहचान से जुड़े दस्तावेज मांगे गए। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र और पहचान पत्र का मिलान भी किया गया, ताकि किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। बिना पहचान पत्र कमरा देने पर होगी कार्रवाई पुलिस अधिकारियों ने होटल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति या अभ्यर्थी को कमरा उपलब्ध नहीं कराया जाए। अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई होटल संचालक नियमों की अनदेखी करता है या संदिग्ध गतिविधियों में सहयोग करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 11 केंद्रों पर होगी सिपाही भर्ती परीक्षा जानकारी के अनुसार लखीसराय जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही, कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय के अंतर्गत कक्षपाल तथा परिवहन विभाग में चलंत दस्ता सिपाही पदों पर नियुक्ति की जाएगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी विशेष निगरानी प्रशासन की ओर से परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ आसपास के क्षेत्रों में भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अफवाह, नकल या अवैध गतिविधि में शामिल लोगों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से भी अपील की है कि वे शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles