Saturday, May 9, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सिमडेगा में पीएलएफआई के 9 उग्रवादी गिरफ्तार:सड़क निर्माण कंपनी के कैंप पर हमले का खुलासा, वाहनों में आग लगाने का किया था प्रयास


सिमडेगा जिले के जलडेगा थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण कंपनी के कैंप पर आगजनी के प्रयास के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस संबंध में पीएलएफआई के नौ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने की। पुलिस के अनुसार, जलडेगा थाना में 26 जनवरी 2026 को कांड संख्या 05/26 दर्ज किया गया था। यह मामला लचड़ागढ़ से ओड़गा तक सड़क निर्माण कर रही कंपनी SRMV DP (JV) से संबंधित है, जिसका अस्थायी कैंप कारीमाटी पांगुर में स्थित है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 25-26 जनवरी की रात अज्ञात अपराधियों ने दहशत फैलाने और लेवी वसूलने के इरादे से कैंप में खड़े वाहनों में आग लगाने की कोशिश की थी। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर इस घटना में शामिल नौ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जस्टिन तोपनो उर्फ जेम्स तोपनो, हेरमन तोपनो, करन लोहरा, करण लोहरा, सिद्धांत कुमार चीक बड़ाईक, दिनेश बरवा, मंगल तोपनो, आशीष मिंज और अमित कुमार शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 10 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles