Sunday, May 10, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सियार ने तीन माह के मासूम को मार डाला:पाकुड़ में देर रात सियार ने घर में घुस किया हमला, तीन साल की बच्ची जख्मी; ग्रामीणों में दहशत


पाकुड़ जिले के लखीनारायणपुर गांव में एक सियार ने तीन माह के बच्ची को मार डाला। यह घटना शनिवार सुबह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तारानगर पंचायत में हुई। सियार के इस हमले में एक तीन वर्षीय बच्ची भी घायल हो गई, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है। रामचंद्रपुर निवासी मुसफेरा बीबी (पति समरुल शेख) अपने बच्चों के साथ मायके लखीनारायणपुर आई हुई थीं। शुक्रवार को बच्ची सो रही थी, तभी एक सियार घर में घुस आया। उसने तीन माह के मासूम बच्चे को उठाकर अपना शिकार बना लिया। जानवर ने बच्ची को बुरी तरह नोच डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद सियार ने घर में मौजूद दूसरी बच्ची को भी निशाना बनाने की कोशिश की। करीब तीन वर्षीय बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन जाग गए। उनके शोर मचाने पर सियार वहां से भाग निकला, जिससे दूसरे बच्चे की जान बच गई। घायल बच्ची को तत्काल पाकुड़ सदर अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है। इस घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण रात होते ही अपने बच्चों को लेकर सहमे हुए हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि जंगली जानवर दोबारा गांव में प्रवेश कर किसी अन्य बच्चे को निशाना बना सकता है। उन्होंने वन विभाग और प्रशासन से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने तथा जंगली जानवर को पकड़ने की मांग की है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि गांव के निकट एक कब्रिस्तान के पास लगभग 300 से 400 सियार मौजूद है और रात्रि में यह सभी गांव में घूमते रहते हैं। कुछ माह पूर्व एक बकरी को भी सियार ने अपना शिकार बना लिया था। घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने मृत बच्चे के अवशेष पुलिस को दिखाए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles