केरेडारी |केरेडारी के पगार ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरदाग गांव में बुधवार दोपहर वज्रपात की घटना में एक युवक घायल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जोरदाग के मुंडा टोली निवासी सोहन मुंडा के 29 वर्षीय पुत्र दिगम्बर मुंडा उर्फ संतोष घर के पास ही कुछ काम कर रहा था। उसी क्रम में अचानक तेज गर्जन के साथ बगल में वज्रपात हुआ। जिसकी चपेट में आने से उक्त युवक घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तत्काल बड़कागांव स्थित अस्पताल ले जाया गया। हजारीबाग| न्यायिक परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बुधवार को सिविल कोर्ट परिसर का औचक निरीक्षण किया। बिना पूर्व सूचना के पहुंचे एसपी ने परिसर में तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की कार्यप्रणाली, सतर्कता और सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोर्ट परिसर की प्रवेश व्यवस्था, ड्यूटी प्वाइंट, निगरानी व्यवस्था और तैनाती की स्थिति का आकलन करते हुए सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए।


