Friday, October 23, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सीइओ ने तेजी लाने के दिए निर्देश:निर्वाचन विभाग युवाओं को वोटर लिस्ट में जोड़ने को विवि-कॉलेजों में चलाएगा डेस्क


झारखंड में एसआईआर की समीक्षा में धीमी प्रगति पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने चिंता जताई है। दो वर्ष बीतने के बाद कम-से-कम 8% वृद्धि की अपेक्षा के विपरीत अब तक राज्य में मात्र 3.89% की ही बढ़ोतरी दर्ज हुई है। 22 अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 31,892 मतदान केंद्रों की प्रारूप सूची में कुल 2,21,01,249 मतदाता दर्ज हैं। अब तक फॉर्म-6 के कुल 8,59,162 नए आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो प्रति बूथ औसतन 27 आवेदन हैं। सीइओ ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को कम वृद्धि वाले क्षेत्रों में फॉर्म-6 के डिजिटाइजेशन में तेजी लाने, कॉलेजों-विश्वविद्यालयों से युवाओं को जोड़ने और किसी भी अपात्र या विदेशी व्यक्ति का नाम सूची में न जुड़ने देने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके लिए कॉलेज परिसरों में विशेष जागरूकता व पंजीकरण डेस्क चलाए जाएंगे। बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राज्य में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन, समावेशी और त्रुटिरहित बनाने के लिए एसआईआर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गणना प्रपत्रों का एकत्रीकरण, डिजिटाइजेशन, प्रारूप सूची का प्रकाशन तथा दावे-आपत्तियों के निस्तारण का कार्य जारी है। सीइओ ने जिलावार और विधानसभा क्षेत्रवार धीमी प्रगति वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। कोडरमा व धनबाद सबसे आगे, पाकुड़ व चंदनकियारी सबसे फिसड्डी नए मतदाता जानें… नाम जुड़वाने की प्रक्रिया के बारे में फॉर्म: फॉर्म-6 (नया मतदाता पंजीकरण) आगे क्या…

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles