गोंदा थाना के सामने और मुख्यमंत्री सचिवालय के पास मंगलवार को दोपहर करीब 1:38 बजे चेन छिनतई की घटना हुई। यह राजधानी रांची के सबसे वीआईपी और सुरक्षित इलाकों में से गिना जाता है। वहीं स्नैचरों ने इस घटना को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, दंपती अब्दुल शमद और नूरजहां बेगम डॉक्टर के पास से आ रहे थे। तभी बाइक सावर दो युवक आए और नूरजहां बेगम के गले से चेन झपट लिया। छिनतई के वक्त स्कूटी चला रहे अब्दुल शमद के शर्ट की बांह आरोपी के बाइक की हैंडल में फंस गई जिससे वह अनियंत्रित हो गया। तभी दंपती ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर लोगों ने खदेड़ कर आरोपियों को पकड़ लिया। लोगों को देख एक युवक मौके से फरार हो गया। दूसरे आरोपी निकेत कुमार साव को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े जाने के बाद अरोपी ने महिला का चेन वापस कर दिया। आरोपी िनकेत कुमार साव रामगढ़ का रहने वाला है। वह चुटिया स्थित बुआ के घर में रहता है। 6 घंटे पुलिस की प्रक्रिया में उलझा दंपती दोपहर 1:38 बजे छिनतई की घटना के बाद पीड़ित दंपती को पुलिस थाने ले आई। आवेदन की प्रक्रिया होते-होते शाम 4 बज गया। तबतक घायल दंपती का इलाज नहीं कराया गया था। शाम करीब 4.30 बजे सदर अस्पताल ले जाया गया। फिर थाने लाया गया। रात 8 बजे तक दोनों दपंती इन्हीं प्रक्रियाओं में लगे रहे। बड़ा सवाल… सुरक्षा के बीच छिनतई कैसे मुख्यमंत्री आवास के आसपास हाई सिक्योरिटी का दावा किया जाता है। इस इलाके में स्नैचिंग होना सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े करता है। सबसे बड़ी हैरानी की बात तो यह है कि उस स्थान पर सीसीटीवी कैमरा तक नहीं है। वहीं मुख्यमंत्री आवास के सामने गोंदा थाना भी मौजूद है।
सीएम आवास के पास चेन की छिनतई, लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा, एक मौके से फरार