Wednesday, June 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सीएम सम्राट चौधरी ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया:पुजारियों ने मंत्रोचारण के साथ कराई पूजा; बोले- बिहार की तरक्की के लिए यहां आए


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया। रुद्राभिषेक के दौरान उनके साथ सलाहकार दीपक कुमार भी मौजूद थे। करीब 1 घंटे की पूजा करने के दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई लोग सम्राट की फोटो लेते दिखे। पत्रकारों ने उनसे बात करने की कोशिश की, जिसपर सम्राट ने सिर्फ इतना कहा, ‘बिहार की प्रगति और उन्नति के लिए पूजा करने आए थे।’ बाबा धाम में सम्राट चौधर की रुद्राभिषेक की कुछ तस्वीरें… इससे पहले उन्होंने पटना के बीजेपी दफ्तर में महिला आरक्षण बिल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि विपक्षियों पार्टी ने महिला आरक्षण बिल को गिराकर नारी शक्ति का अपमान किया है। सीएम ने कहा, “विपक्षियों ने मिलकर महिलाओं के साथ धोखा किया है। विपक्ष के लोगों ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन नहीं किया। पीएम मोदी देश की महिलाओं का आरक्षण देना चाहते थे, लेकिन विपक्ष की पार्टियों ने साथ नहीं दिया।” उन्होंने आगे कहा, “लालू यादव की पार्टी पहले से ही आरक्षण विरोधी है। महिला के साथ धोखा हुआ है। कांग्रेस पार्टी, राजद और विपक्षी दलों से पूछा जाएगा कि बताओ एक साधारण महिला कब सांसद बनेगा।” सम्राट के बयान पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी को महिला आरक्षण बिल की जानकारी नहीं है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाए कि RSS के लोग महिलाओं से पैर धुलवाते हैं। बाबा धाम पहुंचने से पहले सम्राट पटना के बापू टावर पहुंचे। बापू टावर की 4 फोटो देखिए.. महिला आरक्षण पर CM सम्राट की 5 बड़ी बातें- तेजस्वी बोले- RSS के लोग महिला से पैर धुलवाते हैं तेजस्वी ने कहा, “सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री तो बन गए हैं, लेकिन उन्हें महिला आरक्षण बिल के बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया, “अगर यह बिल 3 साल पहले पास हो गया था, तो उसपर राष्ट्रपति से हस्ताक्षर क्यों नहीं करवाए गए। तेजस्वी ने कहा, “दो गुजराती भाई जो चाहेंगे, बिहार में वही होगा। इन्हें चलाने के लिए दिल्ली के PMO से लोग आ रहे हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के लोग मनुस्मृति को मानते हैं और RSS के लोग महिलाओं से पैर धुलवाते हैं। 24 अप्रैल को बहुमत साबित करेंगे सीएम सम्राट 24 अप्रैल को बिहार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस दौरान विश्वास मत प्रस्ताव पेश कर सदन में बहुमत साबित करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद ये पहली बार होगा जब सम्राट सदन में अपनी सरकार की ताकत का प्रदर्शन करेंगे। जुलाई में राज्य का मानसून सत्र शुरू होना है। इससे पहले 24 अप्रैल को एक दिवसीय विशेष सत्र होगा। इस सत्र का मुख्य एजेंडा नई सरकार का फ्लोर टेस्ट होगा। बिहार की सियासत से जुड़े सारे अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles