Sunday, July 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सीतामढ़ी में एक रात में तीन घरों में चोरी:लाखों के जेवर-नकदी ले उड़े चोर, ग्रामीण बोले-इलाके में रात्रि गश्ती बढ़ाई जाए


सीतामढ़ी के पुपरी थाना क्षेत्र की हरदिया पंचायत के भामा गांव में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाया। इस दौरान लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए गए। इस घटना ने पुलिस गश्ती पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरी की सबसे बड़ी वारदात वार्ड संख्या-18 निवासी राकेश पासवान के घर में हुई। पीड़ित के अनुसार, चोर देर रात घर में घुसे और बक्से तथा अलमारी के ताले तोड़ दिए। यहां से लगभग दो लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, चांदी की हंसुली, पायल, घर निर्माण के लिए रखे करीब ढाई लाख रुपये नकद और एक कीमती मोबाइल फोन चोरी हो गए। परिवार को सुबह जागने पर चोरी का पता चला। इसी रात वार्ड संख्या-19 निवासी नागेश्वर साह के घर से भी चोरों ने करीब एक लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और तीन हजार रुपये नकद चुरा लिए। इसके अतिरिक्त, गांव के रंजीत पासवान के घर में भी सेंधमारी की गई। चोर वहां से एक बक्सा उठा ले गए, जिसे बाद में गांव से कुछ दूरी पर लावारिस हालत में बरामद किया गया। बताया गया कि बक्से में कीमती सामान न मिलने पर चोर उसे छोड़ गए। एक ही रात में तीन घरों में चोरी की सूचना मिलते ही पुपरी थाना की डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवारों से पूछताछ की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में छानबीन तथा संभावित आरोपियों की तलाश में कार्रवाई तेज कर दी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीण चिंतित हैं। उन्होंने इलाके में रात्रि गश्ती बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles