Tuesday, June 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सीतामढ़ी में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत:आंधी-बारिश के बाद घर पर गिरा पीपल का पेड़, मलबे में दबने से गई जान


सीतामढ़ी में सोमवार देर रात एक घर पर पीपल का पेड़ गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। घटना रीगा थाना क्षेत्र के रेवासी धनुषी टोला वार्ड संख्या-01 की है। इस हादसे में सिकंदर सहनी की पत्नी पूजा देवी (28), बेटा राजकुमार (7), बेटी शिवानी (5 ) और एक माह के बेटे लाइगर कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार का दो साल का बेटा वीरभर्द कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। कच्चे मकान पर गिरा पीपल का पेड़ सोमवार रात करीब 11 बजे सिकंदर सहनी के कच्चे मकान पर अचानक एक पीपल का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया और घर के अंदर सो रहे परिवार के सदस्य मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह, रीगा थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी और बीडीओ संजय पाठक मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घर के समीप स्थित पीपल का पेड़ पुराना था। लगातार चल रही हवा और कमजोर जड़ों के कारण वह अचानक मकान पर गिर पड़ा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles