Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सीतामढ़ी में पुलिसकर्मी बनकर फ्रॉड:शांतिनगर चौक के पास बुजुर्ग से सोने की चेन, अंगूठी लूटी


सीतामढ़ी शहर में ठगों ने एक बुजुर्ग को पुलिस का भय दिखाकर अपना शिकार बनाया है। शांतिनगर चौक के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर बुजुर्ग से सोने की चेन और अंगूठी ठग ली और फरार हो गए। घटना रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के मधौल गांव निवासी बिरेंद्र कुमार सिंह के साथ हुई, जो वर्तमान में शहर के नहर चौक पर रहते हैं। वे शंकर चौक से अपने घर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोका। युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए एक पहचान पत्र भी दिखाया। उन्होंने बिरेंद्र सिंह से कहा कि मौजूदा माहौल ठीक नहीं है और खुलेआम सोने के जेवर पहनकर घूमना सुरक्षित नहीं है। जेवर उतारकर सुरक्षित रखने की सलाह दी बदमाशों ने बुजुर्ग को अपने जेवर उतारकर सुरक्षित रखने की सलाह दी। उनके झांसे में आकर बिरेंद्र कुमार सिंह ने अपनी सोने की चेन और अंगूठी उतार दी। इसके बाद ठगों ने जेवरात को एक कागज में लपेटने का नाटक किया। इस दौरान उन्होंने बड़ी चालाकी से असली जेवर अपनी जेब में रख लिए और बुजुर्ग को दूसरा कागज थमा दिया। लोगों के साथ पुलिस को घटना की सूचना दी जब बिरेंद्र कुमार सिंह घर पहुंचे और कागज खोला, तो उसमें सोने की चेन और अंगूठी नहीं मिली। उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद वे तुरंत शांतिनगर चौक के पास वापस पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुनौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles