Monday, May 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सीतामढ़ी में फरार अभियुक्तों के घर कुर्की-जब्ती:3 थाना क्षेत्रों में यौन उत्पीड़न समेत कई मामलों में कार्रवाई


सीतामढ़ी में फरार अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। न्यायालय के आदेश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया पूरी की गई। यौन उत्पीड़न सहित कई अन्य मामलों में वांछित अभियुक्तों के घरों पर यह कार्रवाई की गई। इस दौरान संबंधित थाना पुलिस, दंडाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, बाजपट्टी थाना कांड संख्या 188/25, दिनांक 09 अगस्त 2025 में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले के प्राथमिकी अभियुक्त मो. जिलानी, पिता मो. सुहैब शेख, निवासी बेलहिया वार्ड संख्या 03 के विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। लंबे समय से फरार चल रहा अभियुक्त पुलिस टीम ने अभियुक्त के घर पहुंचकर संपत्ति का विधिवत विवरण तैयार किया और कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए कार्रवाई पूरी की। अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसके बाद न्यायालय ने कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया था। इसके अतिरिक्त, बेला थाना क्षेत्र के ग्राम खैरबा निवासी हसमत अंसारी, पिता अयूब अंसारी के घर पर भी न्यायालय के निर्देशानुसार कुर्की की कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संबंधित अभियुक्त लगातार फरार था और गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा था।
ढोल-नगाड़े के साथ की संपत्ति जब्त वहीं, भिट्ठा थाना क्षेत्र के ग्राम श्रीखंडी भिट्ठा निवासी संगीता देवी, पति रविंद्र मंडल तथा राजा मंडल, पिता रविंद्र मंडल के घर पर भी कुर्की-जब्ती अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर ढोल-नगाड़े के साथ न्यायालय के आदेश की उद्घोषणा की और संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया पूरी की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। जो अभियुक्त कानून से बचने का प्रयास करेंगे, उनके खिलाफ न्यायालय के आदेशानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles