Monday, May 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सीतामढ़ी में BJP मंडल अध्यक्ष, 2 वार्ड पार्षद गिरफ्तार:शराब पार्टी कर नेपाल से लौट रहे थे, ब्रेथ एनालाइजर जांच में पुष्टि


सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना पुलिस ने शराब के नशे में दो वार्ड पार्षदों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें नगर निगम वार्ड संख्या-4 के पार्षद अंशुल प्रकाश और वार्ड संख्या-31 के पार्षद सीमान्त खिरहर शामिल हैं। वार्ड संख्या-3 की पार्षद शबनम कुमारी के पति मनीष पंडित भी गिरफ्तार किए गए हैं। पार्षद अंशुल प्रकाश भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष भी हैं, जिससे जिले की राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, ये सभी लोग नेपाल से शराब पार्टी कर वापस लौट रहे थे। सोनबरसा थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे एक विशेष छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने उन्हें चांदनी चौक के पास पकड़ा। पुलिस टीम सरकारी वाहन से इलाके में गश्त कर रही थी
सोनबरसा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाहा ने बताया कि पुलिस टीम सरकारी वाहन से इलाके में गश्त कर रही थी। चांदनी चौक पर 6-7 लोग शोर-शराबा करते हुए दिखाई दिए। जब पुलिस उनके पास पहुंची, तो सभी के मुंह से शराब जैसी दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद सभी को हिरासत में लेकर सोनबरसा थाना लाया गया। थाने में ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई, जिसमें सभी के शराब सेवन की पुष्टि हुई। पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles