![]()
बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 6 IAS अफसर का ट्रासफर किया है। इसमें 2017 बैच के IAS अधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय को भी पदस्थापन की प्रतीक्षा से बाहर लाया गया है। उन्हें अगले आदेश तक सूचना एवं जन-संपर्क विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। बता दें कि विवेक रंजन मैत्रेय इसके पहले सीवान में डीएम थे। छात्र प्रोटेस्ट के दौरान एके-47 फायरिंग मामले को लेकर चर्चा में थे। 18 अगस्त को विभाग ने उनको हटाकर वेटिंग में डाल दिया था। हालांकि, अब उनको नई पोस्टिंग दे दी गई है। इसके अलावा 2011 बैच के IAS अधिकारी उज्ज्वल कुमार सिंह को पशुपालन निदेशक के पद से स्थानांतरित किया गया है। उन्हें अगले आदेश तक ग्रामीण विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। 2012 बैच के IAS अधिकारी श्रीकांत शास्त्री, जो फिलहाल पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे। उन्हें पशुपालन विभाग का निदेशक बनाया गया है। नितिन कुमार बने माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक 2018 बैच के IAS अधिकारी नितिन कुमार सिंह को माध्यमिक शिक्षा विभाग का निदेशक बनाया गया है। वे भी पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे। वहीं, 2021 बैच की IAS अधिकारी नीलिमा साहू को नवादा जिला परिषद के उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद से स्थानांतरित किया गया है। उन्हें स्वास्थ्य विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। दिव्या शक्ति को आबकारी विभाग की जिम्मेदारी 2022 बैच की IAS अधिकारी दिव्या शक्ति को कैमूर (भभुआ) जिला परिषद के उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद से हटाकर आयुक्त, उत्पाद, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
