Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सीवान में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी:बुजुर्ग के खाते से 30 हजार रुपये निकाले, गिरोह का एक सदस्य को लोंगो ने पकड़ा


सीवान के महाराजगंज बाजार स्थित एसबीआई एटीएम पर एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खाते से रुपये उड़ाने वाले गिरोह का एक सदस्य सोमवार को लोगों के हत्थे चढ़ गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुबोध सिंह के रूप में हुई है, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। आरोपी के पकड़े जाने के बाद आक्रोशित लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और पुलिस को सूचना दी। बाद में डायल-112 की टीम ने उसे हिरासत में लेकर इलाज कराया और फिर महाराजगंज थाना के हवाले कर दिया। खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए गए
जानकारी के अनुसार, महाराजगंज बाजार स्थित एसबीआई एटीएम में एक बुजुर्ग व्यक्ति पैसे निकालने पहुंचे थे। इसी दौरान तीन उचक्कों ने उन्हें निशाना बनाया। आरोप है कि मदद के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया गया और खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए गए। हालांकि रुपये निकलने की भनक लगते ही बुजुर्ग ने शोर मचाते हुए आरोपियों का पीछा शुरू कर दिया। हल्ला सुनकर स्थानीय लोग भी सक्रिय हो गए। इसी दौरान एक आरोपी सुबोध सिंह को पकड़ लिया गया, जबकि उसके दो साथी राज तिवारी और पवन कुमार सिंह भागने में सफल रहे। पकड़े जाने के बाद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। एटीएम में एक बुजुर्ग को देखकर उन्होंने योजना बनाई
पूछताछ के दौरान सुबोध सिंह ने स्वीकार किया कि वह अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर लंबे समय से एटीएम बदलकर लोगों के खाते से रुपये निकालने का काम करता रहा है। उसने बताया कि गिरोह विशेष रूप से बुजुर्ग और अशिक्षित लोगों को निशाना बनाता था। एटीएम से पैसे निकालने में मदद करने के बहाने उनका कार्ड बदल दिया जाता था और बाद में खाते से रकम निकाल ली जाती थी। आरोपी ने यह भी बताया कि सोमवार को तीनों सीवान से महाराजगंज पहुंचे थे। एसबीआई एटीएम में एक बुजुर्ग को देखकर उन्होंने योजना बनाई। लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले किया गया
राज तिवारी और पवन कुमार सिंह बुजुर्ग के पास पहुंचे और मदद के नाम पर उनका कार्ड बदलकर 30 हजार रुपये निकाल लिए। लेकिन इस बार बुजुर्ग को संदेह हो गया और उन्होंने पीछा करना शुरू कर दिया, जिसके कारण मैं पकड़ा गया। महाराजगंज थाना प्रभारी विजय कुमार चौधरी ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले किया गया है। पूछताछ में उसने अपने दो साथियों के नाम बताए हैं और एटीएम बदलकर ठगी करने की बात भी स्वीकार की है। पुलिस पूरे गिरोह की जानकारी जुटाने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। हालांकि अब तक पीड़ित बुजुर्ग द्वारा थाना में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles