Thursday, October 1, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सीवान में देसी कट्टा से ट्रैक्टर मालिक पर फायरिंग:खेत में ट्रैक्टर खड़ा करने पर हुआ विवाद, दोनों पैरों में 12 छर्रे फंसे


सीवान में बुधवार रात ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में ट्रैक्टर मालिक पर देसी कट्टा से फायरिंग हुई। घायल को स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें रघुनाथपुर पीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बेलवार गांव की है। घायल की पहचान बेलवार निवासी हीरालाल यादव के बेटे छोटन यादव(36) के रूप में हुई है। घायल छोटन यादव ने बताया कि वह रोज पड़ोसी के खेत में अपना ट्रैक्टर खड़ा करते थे। इसी बात को लेकर एक व्यक्ति लगातार विरोध करता था और ट्रैक्टर नहीं लगाने देने को लेकर विवाद करता था। बुधवार रात ट्रैक्टर खड़ा कर घर लौटने के दौरान दोबारा विवाद हुआ। हाथ और दोनों पैर में लगी चोट हो-हल्ला सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। इसी बीच सुनील साह हथियार लेकर पहुंचा और फायरिंग शुरू कर दी। गोली और छर्रे लगने से छोटन के हाथ तथा दोनों पैरों में चोट आई और वह मौके पर गिर गए। लोगों के बीच-बचाव के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। सदर अस्पताल में ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने बताया कि एक्सरे मशीन कई दिनों से खराब है। इसके कारण घायल का बाहर से एक्सरे कराया गया। जांच में हाथ और दोनों पैरों में करीब दर्जन भर छर्रे फंसे होने की जानकारी सामने आई। चिकित्सक के अनुसार घायल खतरे से बाहर है। थाना प्रभारी से संपर्क करने में होती है परेशानी घटना के बाद रघुनाथपुर थाना पुलिस की कार्यशैली भी चर्चा में आ गई। थाना प्रभारी रविरंजन सिंह के सरकारी नंबर पर घटना की जानकारी लेने के लिए कॉल किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी भी घटना के बाद थाना प्रभारी के सरकारी नंबर पर संपर्क करने में परेशानी होती है और कॉल रिसीव नहीं किया जाता। स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी के कार्यकाल में क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि की भी बात कहीं। पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार इधर सदर-2 एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच की गई। प्रारंभिक जांच में गोली चलने की पुष्टि हुई है और घायल के शरीर में अभी भी छर्रे मौजूद हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में इस्तेमाल हथियार की पुष्टि के लिए एफएसएल टीम को मौके पर भेजा जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles