Bihar Police Constable Exam: बिहार के सभी जिलों में बुधवार को सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया है. इसी बीच सीवान से बड़ी खबर सामने आ रही है. सीवान में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान कुछ अभ्यर्थियों ने जमकर बवाल किया है. मिली जानकारी अनुसार अभ्यर्थियों ने नकल की आरोप लगाकर जबरदस्त हंगामा किया है. मामला परीक्षा केंद्र संघमित्रा पब्लिक स्कूल का है. फिलहाल मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है.

परीक्षा के दौरान भारी बवाल
मिली जानकारी अनुसार सीवान में केंद्रीय चयन परिषद द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान नकल कराने का आरोप सामने आया है. बुधवार को दूसरे चरण की प्रथम पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद संघमित्रा पब्लिक स्कूल सेंटर से निकले एक छात्र ने यह आरोप लगाया है कि परीक्षा में नकल हुई है.

छात्रों ने लगाया गंभीर आरोपी
छात्र के अनुसार, परीक्षा केंद्र के अंदर बायोमेट्रिक प्रक्रिया के लिए तैनात कर्मी अभ्यर्थियों को नकल के लिए पुर्जे दे रहे थे. इस आरोप के बाद परीक्षा केंद्र का माहौल गरमा गया. सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना पुलिस के साथ-साथ एसडीपीओ सदर 1 अजय कुमार सिंह और सदर एसडीओ आशुतोष कुमार गुप्ता तुरंत परीक्षा केंद्र पर पहुंचे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
Also Read: सीवान में बिचड़ा डालने का समय बीता, सरकारी बीज न मिलने से महंगे दाम पर खरीदने को मजबूर किसान
The post सीवान में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान भारी हंगामा, परीक्षार्थियों ने नकल का आरोप लगा काटा बवाल appeared first on Prabhat Khabar.
