Thursday, July 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सुपौल में गाड़ी की टक्कर से मजदूर की मौत:मजदूरी कर लौटने के समय एक्सीडेंट, 9 बेटियों का था पिता


सुपौल जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह सड़क हादसे में एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सरायगढ़ वार्ड-12 निवासी 50 वर्षीय पवन कुमार यादव के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार पवन कुमार यादव महुवा मझारी से मजदूरी कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-27 (NH-27) पर झाझा के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। लोगों से भी घटना की जानकारी ली जा रही घटना की सूचना मिलते ही भपटियाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से भी घटना की जानकारी ली जा रही है ताकि दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान की जा सके। भपटियाही थानाध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से पवन कुमार यादव की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर बताई जा रही पवन कुमार यादव मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे पत्नी रीता देवी और 9 पुत्रियों को छोड़ गए हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर बताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता और उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही NH-27 पर गड्ढे को दुरस्त करवाने, तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के बेहतर इंतजाम करने की भी अपील की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles