Tuesday, August 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सुपौल में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:हेडफोन लगाकर ट्रैक पार कर रहा था; SSB परीक्षा देकर लौटा था घर


जनसाधारण ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत : सुपौल में हेडफोन लगा रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, SSB की परीक्षा देकर 17 को आया था घर सुपौल जिले के ललितग्राम थाना क्षेत्र के मधुबनी पंचायत स्थित मिरचैया नदी के समीप रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 21 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। जनसाधारण ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है, वहीं मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान मधुबनी पंचायत के वार्ड संख्या 1 निवासी रूपचंद मंडल के 21 वर्षीय पुत्र परमजीत कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि परमजीत कुमार शुक्रवार को प्रतापगंज स्थित बैंक जाने के लिए घर से निकला था और इसी दौरान मिरचैया नदी के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत
इसी बीच ललितग्राम की ओर से आ रही जनसाधारण ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने अपने कानों में हेडफोन लगा रखा था, जिसके कारण उसे ट्रेन के आने की आवाज सुनाई नहीं दी और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जानकारी के अनुसार मृतक छात्र हाल ही में 17 फरवरी को पश्चिम बंगाल में आयोजित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की फिजिकल परीक्षा में भी शामिल हुआ था और आगे की तैयारी कर रहा था। परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। मां लुखिया देवी का रो-रोकर बुरा हाल
बताया जाता है कि परमजीत कुमार अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां लुखिया देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, वहीं अन्य परिजन भी गहरे सदमे में हैं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और पूरे इलाके में गमगीन माहौल बन गया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही ललितग्राम थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। ललितग्राम थानाध्यक्ष अंजली कुमारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और आगे की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles