सुपौल के मरौना थाना क्षेत्र में सोमवार को पूजन सामग्री विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कोसी नदी में पूजन सामग्री बहाने गए चार युवकों में से एक युवक तेज धारा में बह गया और लापता हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग और परिजन काफी देर तक युवक की तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। 22 वर्षीय श्रीराम महतो लापता लापता युवक की पहचान झिंगवा गीदराही गांव निवासी 22 वर्षीय श्रीराम महतो के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि गांव के कुछ युवक पूजा के बाद सामग्री को कोसी नदी में विसर्जित करने पहुंचे थे। इसी दौरान नदी की तेज धारा और गहरे पानी में चारों युवक फंस गए। अचानक स्थिति बिगड़ने पर वहां मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, तीन युवक किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन श्रीराम महतो गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते नदी की धारा में लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के क्षेत्रों में बढ़ाई सतर्कता सूचना मिलने के बाद मरौना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी गई। देर शाम तक खोजबीन जारी रही, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका। प्रशासन की ओर से आसपास के क्षेत्रों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। अंचलाधिकारी बोले-अभियान जारी मरौना अंचलाधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची है। स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की सहायता से नदी में खोज अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवक की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
सुपौल में पूजन सामग्री विसर्जन में 4 युवक बहे:3 को सुरक्षित कोसी से निकला,गोताखोरों ने तलाश शुरू की; देर शाम तक अभियान जारी