Tuesday, April 28, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सुपौल में LPG किल्लत; उपभोक्ताओं ने फोरलेन किया जाम:गैस एजेंसी बंद होने से नाराज लोगों ने किया हंगामा, यात्रियों को हुई परेशानी


सुपौल में रसोई गैस की किल्लत को लेकर मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। राघोपुर थाना क्षेत्र के धर्मपट्टी स्थित एनएच-27 पर गैस एजेंसी के पास उपभोक्ताओं ने फोरलेन सड़क को करीब डेढ़ घंटे तक जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गैस एजेंसी पिछले कई दिनों से बंद पड़ी है। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें रसोई गैस की कमी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिना सूचना के एजेंसी बंद रहने से घरों में चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है। यात्रियों को असुविधा का करना पड़ा सामना जाम की सूचना मिलते ही राघोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। इस दौरान सड़क पर फंसे यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा। गैस एजेंसी से संपर्क कर रहा प्रशासन राघोपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि जाम कर रहे लोगों से लगातार बातचीत की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन गैस एजेंसी से भी संपर्क कर रहा है ताकि समस्या का जल्द समाधान निकाला जा सके। थानाध्यक्ष ने स्थिति सामान्य करने और फोरलेन से जाम हटाने का आश्वासन दिया। इस घटना ने ग्रामीण इलाकों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि समय रहते गैस की आपूर्ति बहाल नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। प्रशासन फिलहाल स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा हुआ है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles