Sunday, June 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सुल्तानगंज-देवघर रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार घायल:बालू-गिट्टी पर फिसलकर गिरा, पैर में आई चोट


मुंगेर में सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर सतीस्थान के पास शनिवार को एक बाइक सवार सड़क किनारे रखी निर्माण सामग्री के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, असरगंज नगर पंचायत द्वारा सतीस्थान के पास वेलकम गेट का निर्माण कराया जा रहा है। इस निर्माण कार्य के लिए उपयोग की जाने वाली बालू, गिट्टी और मसाला सड़क किनारे रखा गया था। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के तिलकपुर निवासी 40 वर्षीय भूषण कुमार अपनी बाइक से इसी मार्ग से गुजर रहे थे। सड़क पर फैली निर्माण सामग्री के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। भूषण कुमार सड़क पर गिरकर कुछ दूर तक घिसटते चले गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल भूषण कुमार को सड़क से उठाया और प्राथमिक सहायता प्रदान की। इसके बाद उनके परिजन उन्हें इलाज के लिए अपने साथ ले गए। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर सामग्री रखने से होने वाली दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन से निर्माण स्थल पर उचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles