Monday, July 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज में लगाए 50 पौधे, हरियाली संरक्षण का दिया संदेश

गढ़वा | आज यंग जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा द्वारा एक विशेष पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत टीम गांव पहुंची और विभिन्न स्थानों पर लगभग 25 पौधों का स्वयं रोपण किया। साथ ही कुल 150 पौधों में से शेष 125 पौधे स्थानीय ग्रामीणों को वितरित किए गए। ताकि वे उन्हें अपने घरों, आंगनों, खेतों एवं आसपास की खाली भूमि पर लगाकर उनकी नियमित देखभाल करें। अभियान के दौरान सदस्यों ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि जब कोई परिवार अपने हाथों से एक पौधा लगाता है और उसकी देखभाल करता है। तभी हरित भविष्य का सपना साकार होता है। इस पहल के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया। सभी ग्रामवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। जिन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस अभियान को सफल बनाया। साथ ही यंग जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के सभी सदस्यों का भी धन्यवाद किया गया। जिनके सहयोग, समर्पण और सेवा-भाव से यह अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। भास्कर न्यूज | गढ़वा पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ पर्यावरण परिवार द्वारा इस वर्ष का चौथा पौधारोपण कार्यक्रम शनिवार को सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में कुल 50 पौधे लगाए गए। इनमें करंज, क्षतवन, नीम, गुलमोहर तथा अमलतास जैसे पर्यावरण के लिए उपयोगी और छायादार पौधे शामिल थे। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया गया। पौधारोपण के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। इस अवसर पर कॉलेज परिसर का निरीक्षण करने पर यह देखकर सभी ने संतोष व्यक्त किया कि पूर्व वर्षों में लगाए गए अधिकांश पौधे अब बड़े वृक्ष का रूप ले चुके हैं। पूरा कॉलेज परिसर हरा-भरा दिख रहा हरियाली से आच्छादित कॉलेज परिसर पर्यावरण संरक्षण के प्रति कॉलेज परिवार की प्रतिबद्धता का प्रमाण बन गया है। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण परिवार की ओर से कॉलेज प्रबंधन और पूरे कॉलेज परिवार का आभार व्यक्त किया गया। कहा गया कि उन्होंने वर्षों से लगाए गए पौधों की सुरक्षा और देखभाल कर उन्हें विकसित होने का अवसर दिया। जिसके कारण आज पूरा परिसर हरा-भरा और आकर्षक दिखाई दे रहा है। यह अन्य शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों के लिए भी प्रेरणादायी उदाहरण है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भले ही इस वर्ष मानसून की बारिश अपेक्षाकृत कमजोर रही है। लेकिन वर्तमान समय पौधारोपण के लिए अनुकूल है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सितंबर माह तक पौधारोपण का उपयुक्त समय रहता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, विद्यालय, खेत, सड़क किनारे अथवा आसपास के खाली स्थानों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाए। पर्यावरण संरक्षण के इस जन अभियान में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। पर्यावरण परिवार ने जानकारी दी कि इस वर्ष आयोजित किए जा रहे सभी पौधारोपण कार्यक्रम पर्यावरण प्रेमी स्वर्गीय गौतम ऋषि की स्मृति को समर्पित हैं। उनके पर्यावरण संरक्षण के प्रति योगदान को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक नितिन तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर मनोज द्विवेदी, अमित शुक्ला, यज्ञाचार्य विपिन तिवारी, मुनमुन बाबू, बबलू सिन्हा, प्रेम तिवारी, अनित तिवारी, शुभम तिवारी, आनंद प्रकाश दुबे, पंकज तिवारी, मलंग सहित कॉलेज परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles