Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सेक्सुअल हरासमेंट में भागे आरोपियों के घर कुर्की:सीतामढ़ी में वारंट और इश्तहार के बाद भी सरेंडर नहीं करने पर एक्शन


सीतामढ़ी जिले के महिंदवारा थाना क्षेत्र में यौन उत्पीड़न और छेड़खानी के एक मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के घरों पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई। पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, महिंदवारा थाना कांड संख्या 27/21 के अभियुक्त पुनौरा गांव निवासी रौशन कुमार और संतोष राय लंबे समय से फरार चल रहे थे। वे लगातार न्यायालय में उपस्थित होने से बच रहे थे। न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं किया इन दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी गिरफ्तारी वारंट और इश्तेहार जारी किए गए थे। इसके बावजूद उन्होंने न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं किया। इसके बाद, माननीय न्यायालय ने दोनों के विरुद्ध कुर्की अधिपत्र जारी किया। इसी आदेश के तहत महिंदवारा थाना पुलिस ने आरोपियों के घरों पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपियों की संपत्ति का विस्तृत विवरण तैयार किया कार्रवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों की मौजूदगी में आरोपियों की संपत्ति का विस्तृत विवरण तैयार किया गया। कानूनी प्रावधानों के तहत आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करते हुए घर में रखे बर्तन, चौकी, पंखे और अन्य सामान जब्त कर लिए गए। इस दौरान मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी। पुलिस द्वारा फरार अभियुक्तों के खिलाफ लगातार कुर्की की कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles