Sunday, June 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सौर पंचायत में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित:ग्राम पंचायत स्तर पर कानून जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर


राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर नवादा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा आशुतोष कुमार झा के मार्गदर्शन और सचिव अरविंद कुमार के निर्देश पर हुआ। दिनांक 14 जून 2026 को वारिसलीगंज प्रखंड के सौर ग्राम पंचायत भवन में ‘जागृति स्कीम-2025’ के तहत यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल अमन जैन और पीएलवी अश्वनी कुमार ने किया। इस अवसर पर वारिसलीगंज प्रखंड के सौर ग्राम पंचायत के आमजन और अन्य प्रतिष्ठित व्यक्ति भी उपस्थित थे। अपने संबोधन में डिफेंस काउंसिल के सदस्य अमन जैन ने कहा कि आम लोगों को कानून की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए लगातार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कानून की जानकारी के अभाव में लोग परेशान होते हैं और उनका शोषण किया जाता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद कर उन्हें शोषण से बचाएं। अमन जैन और पारा विधिक स्वयंसेवक अश्वनी कुमार ने लोगों को कानून की जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब एवं असहाय व्यक्तियों के उत्थान के लिए ‘जागृति स्कीम’ बनाई गई है। इसके तहत कानूनी सुरक्षा प्रदान करने के लिए कई योजनाएं हैं, जिनकी जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा दी जाती है। यदि किसी व्यक्ति को वाद दायर करना हो या अपने वाद में पैरवी करनी हो, तो उन्हें निशुल्क सक्षम अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles