Saturday, July 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

स्कूली बच्चों से भरी ऑटो पलटी, एक की मौत:गुमला में घर से स्कूल जाते वक्त हुआ हादसा, एक छात्रा जख्मी; ड्राइवर फरार


गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र में एक ऑटो पलटने से 9 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि 7 वर्षीय एक अन्य बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना गंगड़ा गांव के बड़ा टोली मोड़ के पास हुई। मृतक बच्ची की पहचान आकांक्षा कुमारी (लगभग 9 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अपनी मां सुषमा देवी के साथ अपने मामा के घर गंगड़ा में रहती थी। घायल बच्ची का नाम अनु केरकेटा (7 वर्ष) है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने बताया कि आकांक्षा अपनी मां के साथ रहती थी और प्रतिदिन की तरह आज भी वह मदर अमृत पब्लिक स्कूल, महाराजगंज जाने के लिए ऑटो से निकली थी। रास्ते में बड़ा टोली मोड़ के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे आकांक्षा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बसिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चियों को बसिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आकांक्षा कुमारी को मृत घोषित कर दिया। अनु केरकेटा को प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया है। घटना के बाद से ऑटो चालक फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। बताया जा रहा है कि ऑटो में करीब 8 से 10 बच्चे सवार थे, जिनमें से बाकी बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles