![]()
बेतिया के नौतन प्रखंड स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय, दक्षिण तेल्हुआ में अज्ञात चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर 10 क्विंटल से ज्यादा चावल समेत खाने-पीने की अन्य सामग्री चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद डायल-112 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। एक सप्ताह के भीतर स्कूल में चोरी की यह दूसरी वारदात है। एक अक्टूबर को भी हुई थी चोरी प्रभारी प्रधानाध्यापक मुकेश मणि द्विवेदी ने बताया कि इससे पहले एक अक्टूबर को भी चोरों ने स्कूल को निशाना बनाया था। उस दौरान करीब 4 क्विंटल चावल, एक बोरी दाल, 15 किलो सोयाबीन, 20 लीटर सरसों तेल और एक बोरी चना चोरी कर लिया गया था। प्रधानाध्यापक बोले-चहारदीवारी नहीं प्रधानाध्यापक के अनुसार स्कूल में चहारदीवारी नहीं होने के कारण शाम के बाद परिसर में असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे स्कूल की सुरक्षा को लेकर लगातार खतरा बना हुआ है। उन्होंने विद्यालय परिसर में चहारदीवारी कराने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। चोरी की रात ड्यूटी से गायब था रात्रि प्रहरी घटना की रात स्कूल का रात्रि प्रहरी भी ड्यूटी पर मौजूद नहीं था। बताया गया कि वह बिना छुट्टी लिए अनुपस्थित था। ऐसे में स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस बोली-चोरों की तलाश में जुटी टीम थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोरी में शामिल लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
स्कूल का ताला तोड़कर 10 क्विंटल से ज्यादा चावल चोरी:बेतिया-1 हफ्ते में दूसरी वारदात, हेडमास्टर बोले-'चहारदीवारी नहीं'
