Friday, May 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

स्कूल जा रहे शिक्षक को अपराधियों ने मारी गोली:जमुई में मुखिया है मां, युवक ने कुछ दिन पहले दी थी धमकी


जमुई में शुक्रवार सुबह एक शिक्षक सह मुखिया के बेटे को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना बिशनपुर गांव के समीप सुबह करीब चार बजे हुई। घायल शिक्षक की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मटिया गांव निवासी गौतम कुमार दास के रूप में हुई है, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जमुई के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। गौतम कुमार दास पूर्व मुखिया महेश रविदास के बेटे हैं, जबकि उनकी मां मोहनी देवी वर्तमान में पंचायत की मुखिया हैं। वह लखीसराय जिले के कजरा पंचायत स्थित एक सरकारी विद्यालय में शिक्षक हैं। शुक्रवार सुबह वह अपनी बाइक से जमुई रेलवे स्टेशन जा रहे थे, जहां से उन्हें ट्रेन पकड़कर अपने स्कूल पहुंचना था। 3 अपराधियों ने की फायरिंग इसी दौरान बिशनपुर गांव के पास बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली उनके दाहिने कंधे के नीचे लगी और आर-पार हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मलयपुर की ओर फरार हो गए। घायल शिक्षक ने बताया कि मोहनपुर गांव के पास से ही एक बाइक उनकी गाड़ी को ओवरटेक करने का प्रयास कर रही थी, जिससे उन्हें शक हुआ। बिशनपुर के पास जब उन्होंने अपनी बाइक धीमी की, तो अपराधियों ने सामने से उन पर गोली चला दी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े। बदमाशों ने उनके सिर में दूसरी गोली मारने का प्रयास किया, लेकिन उनका हेलमेट नीचे गिर गया था। उन्होंने हिम्मत जुटाकर हेलमेट पहना और गांव की ओर भागे, जिससे उनकी जान बच गई। मां को मिली थी धमकी घटना की सूचना मिलते ही बरहट थाना की गश्ती टीम में तैनात एएसआई मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और घायल शिक्षक को सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें एक निजी क्लीनिक ले गए। घायल शिक्षक की मां और मुखिया मोहनी देवी ने बताया कि कुछ दिन पहले मुकेश कुमार नामक व्यक्ति ने उन्हें धमकी दी थी। वहीं, शिक्षक गौतम कुमार दास ने इस घटना के पीछे राजनीतिक विरोधियों का हाथ होने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles