Tuesday, April 21, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

स्पीकर ने फतेहपुुर में पेट्रोल पंप का किया उद्घाटन

स्पीकर ने फतेहपुुर में पेट्रोल पंप का किया उद्घाटन

फतेहपुर. विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने सोमवार को फतेहपुर में पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया. इससे क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला. फतेहपुर में यह दूसरा पेट्रोल पंप शुरू हुआ है, जिससे अब स्थानीय लोगों को पेट्रोल-डीजल के लिए दूर-दराज के इलाकों का रुख नहीं करना पड़ेगा. नई सुविधा शुरू होने से अब समय और श्रम दोनों की बचत होगी, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिलेगी. इस अवसर पर स्पीकर ने तुलसी मंडल के पुत्र प्रदीप मंडल और मनोहर मंडल को आशीर्वाद देते हुए ईमानदारी के साथ व्यवसाय संचालित करने की सलाह दी. उद्घाटन के बाद पेट्रोल भरवाने के लिए दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतारें देखी गयी, मौके पर अशोक यादव, तरुण दत्ता, चंद्रशेखर यादव, अजय मेहरिया, अरुण पंडित, अर्जुन पंडित, असीम मंडल, वकील सोरेन, जलालुद्दीन अंसारी, सुखसागर मंडल, महेंद्र पंडित, हिदायत मियां, नीरद वरण रुज, भाग्यवान मंडल, अनंत यादव मौजूद रहे.

The post स्पीकर ने फतेहपुुर में पेट्रोल पंप का किया उद्घाटन appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles