Wednesday, April 22, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

स्वच्छता अभियान से पुलिस सप्ताह की शुरुआत, 27 फरवरी तक चलेगा


क्राइम रिपोर्टर|बेतिया जिले में पुलिस सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को स्वच्छता अभियान के साथ हुई। यह कार्यक्रम 27 फरवरी तक आयोजित होगी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस केंद्र, पुलिस कार्यालय समेत जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, अंचल पुलिस निरीक्षकों तथा थानाध्यक्षों ने अपने-अपने कार्यालय व परिसरों में सफाई कराई। पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने स्वयं झाड़ू लगाकर, कचरा हटाकर तथा कार्यालय परिसर को स्वच्छ बनाकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस सप्ताह का उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना तथा सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से सकारात्मक संदेश देना है। स्वच्छता अभियान के जरिए यह संदेश दिया गया कि स्वच्छ वातावरण न केवल स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि एक अनुशासित और जिम्मेदार समाज की पहचान भी है। पुलिस सप्ताह के तहत आने वाले दिनों में अन्य कई तरह के सामाजिक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles