Saturday, August 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस पर नदिया के चकदह में बम ब्लास्ट, 2 श्रमिक घायल, एक गंभीर

स्वतंत्रता दिवस पर नदिया के चकदह में बम ब्लास्ट, 2 श्रमिक घायल, एक गंभीर

Nadia Bomb Blast: पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में शनिवार (15 अगस्त) को बम विस्फोट हो गया, जिसमें 2 लोग घायल हो गये. घटना जिले के चकदह थाना क्षेत्र के चांदा पंचायत के सिमुलिया इलाके में हुई. स्वतंत्रता दिवस के दिन हुई इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है.

झाड़ियों से मिला था बम, गेंद समझकर उठाया

चकदह के दूबड़ा ग्राम पंचायत प्रधान अन्नपूर्णा विश्वास के घर के पास झाड़ियां उग आयीं थीं. काफी गंदगी थी. उसे साफ करवाने के लिए 2 श्रमिकों को बुलवाया गया था. श्रमिकों ने झाड़ियां काटकर हटायी. सफाई चल ही रही थी कि एक मजदूर ने वहां एक गोल सामान देखा. उसे गेंद समझकर उठा लिया. तभी जोरदार धमाका हो गया. धमाके की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक व्यक्ति के दोनों हाथ उड़ गये. दूसरे के चेहरे पर गंभीर चोटें आयीं हैं. इनमें से एक की हालत गंभीर है.

कल्याणी के जेएनएम अस्पताल में भर्ती

स्थानीय लोगों ने बम ब्लास्ट में घायल दोनों श्रमिकों को तुरंत कल्याणी के जेएनएम अस्पताल (JNM Hospital) पहुंचाया. अस्पताल में एक श्रमिक की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि बंगाल चुनाव 2026 से पहले हमले के लिए बम बनाकर रखे गये थे. लोगों ने यह भी कहा कि इसके पहले भी कई बार यहां बम विस्फोट हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस से पहले बंगाल में तबाही की साजिश! पूर्व बर्द्धमान से बीरभूम तक बमों का जखीरा, 304 जिलेटिन की छड़ें मिलीं

जांच में जुटी चकदह पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही चकदह थाने की पुलिस पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंची. पूरे इलाके को सील कर दिया. पुलिस और बम निरोधक दस्ते (Bomb Squad) को बुलाकर आसपास की झाड़ियों और सुनसान इलाकों में तलाशी ली, ताकि पता चल सके कि कहीं वहां और भी बम तो छिपाकर नहीं रखे गये हैं.

बम-बारूद का पता लगाये पुलिस : विधायक

स्थानीय विधायक बंकिम घोष ने आशंका जतायी है कि इलाके में काफी संख्या में बम और बारूद हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि जिस जगह विस्फोट हुआ है, वह तृणमूल कांग्रेस की नेता और पंचायत प्रधान की जमीन है. उनके देवर ने कहा है कि इसके पहले भी यहां विस्फोट हो चुके हैं. इसलिए पुलिस को पूरी तत्परता से इलाके में तलाशी अभियान चलाना चाहिए, ताकि जहां भी बम हो, उसे बरामद कर निष्क्रिय किया जा सके.

ये भी पढ़ें: बंगाल के बीरभूम में रेल लाइन के किनारे मिले 8 देसी बम, रेलकर्मियों की सतर्कता से टला हादसा

2 दिन में बंगाल के 3 जिलों में बम मिलने से हड़कंप

यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब राज्य में लगातार विस्फोटकों का जखीरा बरामद हो रहा है. एक दिन पहले ही बीरभूम के मल्लारपुर में घर की छत से 20 बम और पूर्व बर्द्धमान के कालना में 4 बम मिले थे. रामपुरहाट से जिलेटिन की 300 से अधिक छड़ें भी मिलीं थीं.

The post स्वतंत्रता दिवस पर नदिया के चकदह में बम ब्लास्ट, 2 श्रमिक घायल, एक गंभीर appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles