Wednesday, June 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हजारीबाग के छड़वा डैम में मिला युवक का शव:लातेहार से बहन के घर आया था, बीती रात से ही था गायब; शव पर मिले चोट के निशान


हजारीबाग जिले के पेलावल थाना क्षेत्र स्थित छड़वा डैम में एक युवक का शव मिला है। गुरुवार को डैम पर घूमने गए स्थानीय लोगों ने पानी में शव उपलाता देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पेलावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान लातेहार जिले के बालूमाथ निवासी गुड्डू तिवारी के रूप में हुई है। वह अपनी बहन के घर हजारीबाग आया हुआ था। परिजनों ने बताया कि गुड्डू बुधवार शाम से ही घर से लापता था, जिसकी तलाश की जा रही थी। हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गुड्डू तिवारी का एक युवती के साथ संबंध को लेकर घर में विवाद हुआ था, जिससे वह कथित तौर पर मानसिक तनाव में था। हालांकि, शव पर चोट के निशान भी मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध हो गया है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक की जेब से 50 रुपए का एक नोट, एक चुनौटी और एक सैमसंग मोबाइल फोन बरामद किया है। इन सामानों को जब्त कर जांच में शामिल किया गया है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पेलावल थाना प्रभारी वेद प्रकाश ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। प्रथम दृष्टया डूबने से मौत की आशंका है, लेकिन शव पर मिले चोट के निशान कई सवाल खड़े कर रहे हैं। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles