Wednesday, August 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हजारीबाग के दनुआ घाटी में अनियंत्रित ट्रेलर खाई में गिरा:हादसे में चालक-उपचालक की मौत, सरिया लोडकर बिहार जा रहा था ट्रेलर


हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र की दनुआ घाटी में मंगलवार को एक सड़क हादसे में ट्रेलर के चालक और उपचालक की मौत हो गई। सरिया लोड कर बोकारो से बिहार जा रहा एक ट्रेलर जोड़रही पुल के पास अनियंत्रित होकर लगभग 60 फीट गहरी खाई में गिर गया था। जानकारी के अनुसार, ट्रेलर को पंकज कुमार (35) चला रहे थे, जो भोजपुर (बिहार) के हखरकपुर निवासी बृजनंदन यादव के पुत्र थे। दुर्घटना में उपचालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जोड़रही पुल का डिवाइडर लंबे समय से क्षतिग्रस्त है और इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जिसके कारण इस स्थान पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles