Sunday, July 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हजारीबाग के स्वैग इन रेस्टोरेंट में पुलिस का छापा:रूम सर्विस के नाम पर हो रहा था गंदा काम, एक युवती और दो युवक हिरासत में


हजारीबाग जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर एक रेस्टोरेंट में छापेमारी की। यह कार्रवाई कनहरी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में की गई, जहां रूम सर्विस की आड़ में आपत्तिजनक गतिविधियां संचालित होने की शिकायत मिली थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की जांच की। इस दौरान पुलिस ने एक युवती और दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले जाया। पुलिस के पहुंचते ही इलाके में हलचल मच गई। आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। कार्रवाई से जुड़ी तस्वीरें देखें… स्थानीय लोगों ने पहले भी जताई थी आपत्ति स्थानीय निवासियों का आरोप है कि संबंधित रेस्टोरेंट में लंबे समय से संदिग्ध और आपत्तिजनक गतिविधियां चल रही थीं। लोगों का कहना है कि इस कारण आसपास के आवासीय क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा था। परिवारों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा था। कई बार इस मामले को लेकर विरोध भी जताया गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। रविवार को एक बार फिर शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट में जांच अभियान चलाया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की और संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई। रेस्टोरेंट कराया गया बंद; होगी कार्रवाई कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने बताया कि सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है और फिलहाल तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वहां किस प्रकार की गतिविधियां संचालित हो रही थीं। अभी तक किसी के खिलाफ औपचारिक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है, लेकिन जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, वर्तमान स्थिति को देखते हुए संबंधित रेस्टोरेंट को अस्थायी रूप से बंद करा दिया गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यदि आरोप सही साबित होते हैं तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles